अभी का दौर
अपनी आवाज से मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन »RCB ने दूसरी बार रचा आईपीएल में इतिहास »बड़वानी पुलिस ने 48 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा»इंदौर में हुई तकनीक आधारित सुशासन की नई पहल»मां ने तीन बेटियों के साथ मौत को लगाया गले»महेश्वर में लूटकांड का खुलासा, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी»भाटी ने कही दो टूक, चाहे जेल भेजों या सुरक्षा हटााओं पीछे नहीं हटूंगा»छिंदवाड़ा में जोमैटो राइडरों की हड़ताल»'मन की बात' सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान»राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला तूफान आया »अपनी आवाज से मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन »RCB ने दूसरी बार रचा आईपीएल में इतिहास »बड़वानी पुलिस ने 48 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा»इंदौर में हुई तकनीक आधारित सुशासन की नई पहल»मां ने तीन बेटियों के साथ मौत को लगाया गले»महेश्वर में लूटकांड का खुलासा, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी»भाटी ने कही दो टूक, चाहे जेल भेजों या सुरक्षा हटााओं पीछे नहीं हटूंगा»छिंदवाड़ा में जोमैटो राइडरों की हड़ताल»'मन की बात' सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान»राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला तूफान आया »

राजस्थान में टल गयी पेट्रोल पंप हड़ताल

आपणो राजस्थान
राजस्थान में टल गयी  पेट्रोल पंप हड़ताल

राजस्थान के अंदर  1 जून से प्रस्तावित पेट्रोल पंप डीलर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया  है, जिससे पूरे प्रदेश में ईंधन संकट का खतरा भी खत्म होने को आया है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलन को 15 दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया  है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब हड़ताल की घोषणा के बाद आम जनता, परिवहन क्षेत्र, किसानों और व्यापारिक वर्ग में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गयी है....  एसोसिएशन के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोलियम व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए 1 जून को जयपुर सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। वही इस बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्य सचिव करेंगे, जिसमें डीलर्स की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।  वहीं हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता राघव गर्ग द्वारा राज्य में ईंधन पर वैट कटौती को लेकर दिए गए सकारात्मक संकेतों ने भी विवाद के समाधान की उम्मीद को मजबूत किया है। इसके अलावा पेट्रोलियम व्यवसायियों का कहना है कि राजस्थान में पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक वैट दरों के कारण उन्हें लंबे समय से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर डीलर्स लगातार सरकार से राहत की मांग कर रहे थे। एसोसिएशन ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना है और समाधान का भरोसा दिया है, इसलिए फिलहाल आंदोलन को आगे बढ़ाने के बजाय बातचीत का रास्ता चुना गया है। RPDA के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी, उपाध्यक्ष प्रकाश गावलेरा, महासचिव शशांक कौरानी और कोषाध्यक्ष संदीप भगेरिया के द्वारा संयुक्त रूप से इस फैसले की घोषणा की गयी...  उन्होंने कहा कि सरकार के साथ होने वाली वार्ता के परिणामों का इंतजार होगा  और उसके बाद ही आगे की कार्यवाही  तय की जाएगी।  फिलहाल हड़ताल स्थगित होने से प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वही अब सभी की निगाहें 1 जून को होने वाली अहम बैठक पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसी बैठक से यह किया जायेगा की डीलर्स की मांगों का समाधान निकलता है या फिर आंदोलन दोबारा कर दिया जायेगा।