रिपोर्ट-चंचलेश यदुवंशी
छिंदवाड़ा,मध्यप्रदेश
आलू खाने के शौकीन हैं, लेकिन शुगर की बीमारी के चलते आलू खाने की इच्छा अधूरी रह जाती है. क्या आप जानते हैं एक ऐसा भी आलू है, जिससे शुगर पेशेंट कितना भी खाए दिक्कत नहीं होगी. यह है शुगर फ्री काला आलू जो सिर्फ शुगर ही नहीं बल्कि ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मददगार होता है.सौसर तहसील में काले आलू की खेती करने वाले मोरेश्वर दांडवे ने बताया कि "काला आलू शुगर फ्री मरीजों के लिए रामबाण साबित हो रहा है. जितने भी शुगर पेशेंट को हमने काला आलू दिए हैं, अगर उन्होंने उसे लगातार खाया है, तो उनकी शुगर की टेबलेट भी बंद हुई है. इस आलू में स्टार्च बहुत कम होता है और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए शुगर फ्री होता है. इस आलू के उपयोग से ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी फायदा होता है.काला आलू की खेती करने के लिए एक एकड़ में करीब ₹20000 का बीज लगता है. लखनऊ से सौसर में काला आलू लगाया और पूरी खेती प्राकृतिक तरीके से की, हालांकि उपज कम हुई, लेकिन बाजार में दाम 100 से 150 रुपए किलो मिलने की वजह से मुनाफा ज्यादा हुआ है. इस आलू की सब्जी भी काले रंग की दिखाई देती है.कृषि उपसंचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि "काले आलू के कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और पॉलीफेनोल तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं, जिससे शुगर के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प है. लाल और सफेद आलू के मुकाबले लगभग 40-60% अधिक आयरन और तीन गुना अधिक विटामिन-सी होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है.शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद है काला आलू इसमें एंथोसायनिन नामक भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव में मददगार है.डाइटरी फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और इसमें मौजूद पोटेशियम हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है."मध्य प्रदेश में दक्षिण अमेरिका का काला आलू, टेस्ट और हेल्थ के साथ 4 गुना मुनाफा बुंदेलखंड में उग रहा अमेरिका का काला सोना, इस काले आलू से मोटी कमाई कर रहे किसान पचने के बाद शुगर की मात्रा बढ़ाता है आलू....कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि "आमतौर पर लाल या सफेद आलू में शुगर की मात्रा ज्यादा नहीं होती है, लेकिन स्टार्च की ज्यादा मात्रा में होने की वजह से पचने के बाद ग्लूकोज शुगर में कन्वर्ट हो जाता है. जो शुगर के पेशेंट के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए शुगर के पेशेंट को आलू खाने से परहेज करना पड़ता है. इसके साथ ही आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है, जिसका मतलब है कि यह आपके खून में ब्लड शुगर के स्तर को बहुत तेजी से बढ़ाता है.
