खेती-किसानी को आसान बनाने वाली एक नई जादुई मशीन अब किसानों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मशीन के उपयोग से किसानों को बुआई के लिए ट्रैक्टर या अधिक मजदूरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह मशीन कम समय में अधिक कार्य करने की क्षमता रखती है और लगभग 10 मजदूरों के बराबर काम अकेले कर सकती है।मशीन की खास बात यह है कि इसके माध्यम से मक्का, मूंगफली तथा विभिन्न प्रकार की सब्जियों की बुआई आसानी से की जा सकती है। किसानों के अनुसार यह मशीन एक दिन में लगभग 10 से 12 किलो मक्का की बुआई करने में सक्षम है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।इस मशीन को चलाने के लिए केवल एक व्यक्ति की आवश्यकता होती है, जिससे मजदूरी खर्च भी काफी कम हो जाता है। खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने वाली यह मशीन छोटे और मध्यम किसानों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित हो रही हैं ..बाजार में एक ऐसी मशीन आई है जो बिना मजदूर और बिना डीजल के आसानी से खेतों में मक्के की बोवनी कर देगी. किसान इस मशीन को खुद ऑपरेट कर सकते हैं. इस मशीन को लेकर किसान कह रहे हैं कि यह जादुई मशीन है.हाथों से चलती है जादुई मशीन, मिनटों में करती है बोवनी खेतों में मक्का लगाना कठिन प्रक्रिया होती है क्योंकि मक्के के बीच को एक-एक करके करीब 1 फीट की दूरी में लगाना होता है. पहले तो खेतों में मजदूर आसानी से मिल जाते थे, इसलिए बोवनी भी सरलता से होती थी. अब मशीनीकरण के युग में ट्रैक्टर से चलने वाली सीडड्रिल मशीन बाजार में आ गई थी, लगातार बढ़ती महंगाई के चलते किसानों के लिए ट्रैक्टर से बोवनी करना भी महंगा सौदा साबित हो रहा है.बाजार में इस मशीन की कीमत लगभग 3,500 से 4,000 रुपये के बीच बताई जा रही है। कम कीमत और बेहतर कार्यक्षमता के कारण किसानों में इस मशीन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी आधुनिक मशीनें खेती को अधिक लाभदायक और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है
