महेश्वर थाना पुलिस ने धामनोद रोड पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है!पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है! घटना 27 मई की रात की है जब महेश्वर निवासी सचिन प्रजापत अपने दोपहिया वाहन से किसी कार्य से धामनोद जा रहे थे,  रात करीब साढ़े नौ बजे जलकोटा फाटे के आगे कोल्ड स्टोरेज के पास स्पोर्ट्स बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया, सड़क पर गिरने के बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जेब में रखा वीवो टी-3 प्रो मोबाइल छीनकर फरार हो गए! घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसकी शिकायत पर महेश्वर थाने में लूट का प्रकरण दर्ज किया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जांच के दौरान जयराम भुरिया, सावन भावरे और एक विधि विरुद्ध बालक की पहचान हुई! पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से फरियादी का लूटा गया करीब 25 हजार रुपये कीमत का मोबाइल भी बरामद कर लिया है! मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है! पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है! इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जगदीश गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।