तेज गरमी के साथ रावतभाटा में पानी की समस्या गहरा रही है...हालात बेकाबू होते जा रहे हैं... चंबल नदी के किनारे बसे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं...अब ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है...चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल...बाड़ोलिया ग्राम पंचायत... इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रही है...हालात इतने खराब हैं कि चंबल नदी के किनारे बसे गांवों में भी लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं...ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पालिका बनने के बाद...विकास के बड़े-बड़े दावे तो किए गए, लेकिन मूलभूत सुविधाएं तक लोगों को नसीब नहीं हो रही हैं... करोड़ों रुपए की जल योजनाएं, जल संरक्षण नीति, जल आयोग और सरकारी वादे पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं...लोगों का कहना है कि प्रशासन... 15 पानी के टैंकर चलाने का दावा कर रहा है,लेकिन मौके पर केवल एक टैंकर ही दिखाई देता है... महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों लाइन में लगकर पानी भरने को मजबूर हैं...पानी की समस्या से परेशान  ग्रामीणों ने... नगर पालिका प्रशासन को एक शिकायत पत्र दिया, जिसमें उन्होंने सरकारी ट्यूबवेल पर... अवैध कब्जे का आरोप लगाया...इसमें बताया गया कि...पूर्व सरपंच पति रामकुमार मीणा ने सरकारी ट्यूबवेल पर कब्जा कर लिया... और सरकारी जल स्रोत का निजी उपयोग किया जा रहा है...उनका कहना है कि...लोगों को पानी भरने से रोका जा रहा है...और यहां पानी भरने जाने वाले लोगों को... डराया धमकाया जाता है...पानी की समस्या और अवैध कब्जे से नाराज लोगों में गुस्सा है...उन्होंने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर इसका इजहार किया... ट्यूबवेल के अवैध कब्जे को हटाकर उसका उपयोग सभी को करने की मांग करते हुए लोगों ने...नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया...ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि... यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा...