मुंबई/ चेन्नई
साउथ सिनेमा की लेटेस्ट रिलीज करुप्पु इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म की दमदार कहानी और तृषा कृष्णन-सूर्या की शानदार एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत रही है। अब इस ब्लॉकबस्टर कामयाबी में एक नया मोड़ आया है। तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने फिल्म की टीम से मुलाकात कर उन्हें इस बड़ी सफलता की बधाई दी है।फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री विजय के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा:"हमें बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री श्री जोसेफ विजय ने हमारे प्रोड्यूसर प्रभु को फिल्म 'करुप्पु' की शानदार सफलता पर दिल से शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह सराहना हमारी पूरी टीम के लिए एक बेहद खास और यादगार पल है।"रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है..फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करे तो अब तक फिल्म ने 90.24 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है ...इसके अलावा ग्रॉस कलेक्शन में यह आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है ...वही फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपए की शानदार शुरुआत की थी ....इसके अलावा पहले दिन के बाद, दूसरे और तीसरे दिन पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला ....फिल्म की यह रफ्तार लगातार देखने को मिली ...जिसके चलते फिल्म ने ये जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है ....तमिलनाडु के सीएम द्वारा फिल्म की तारीफ करने के साथ ही उनका और तृषा की बॉन्डिंग भी चर्चाओं में आ गई है ..आपको बता दे सीएम विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते की चर्चा पिछले काफी समय से चली आ रही है ...ऐसे में सीएम विजय के द्वारा फिल्म की तारीफ करने पर इस रिश्ते की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है ....बता दे दोनों पिछले काफी सालों से करीबी दोस्त है ....और उन्होंने कई फिल्में साथ में भी की है...जिनमे घिल्ली,थिरुपाची,आथी,कुरुवी और लियो जैसी सुपरहिट फिल्म शामिल है ...हालांकि, तृषा हमेशा यह साफ कर चुकी हैं कि वे दोनों सिर्फ बेहतरीन दोस्त हैं। फिलहाल, 'करुप्पु' की इस सफलता से पूरी टीम और फैंस बेहद उत्साहित हैं।
