डिप्टी सीएम दिया कुमारी शुक्रवार बूढ़ा पुष्कर  में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 का समापन किया ।  डिप्टी सीएम दिया कुमारी बूढ़ा पुष्कर जहां जिला कलेक्टर लोकबंधु ने गुलदस्ता भेंट कर उनकी अगवानी की इसके बाद केबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह भड़ाना भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा ओढ़कर माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया ।इसके बाद सीएम दिया कुमारी ने वैदिक मंत्रोचारण  के साथ बूढ़ा पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की ओर बूढ़ा पुष्कर सरोवर पर झाडू लागकर  और पावड़ा से मिट्टी भरकर श्रमदान किया इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पानी बेहद हमारे लिए अमूल्य हे  पानी को बचाना जरूरी है  तथा सबको वृक्षारोपण करने का कहा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए अधिक से अधिक सभी को वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
वही डिप्टी सीएम दिव्या कुमारी बूढ़ा पुष्कर तीर्थ पर श्रमदान कर रही थी । इस दौरान अभियान में शामिल होने आई ग्रामीण महिलाओं ने डिप्टी सीएम से पानी की समस्या को लेकर गुहार लगाते हुए पेयजल लाइन बदलने और जल पूर्ति की मांग की जिस पर डिप्टी सीएम ने उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निस्तारण जल्द ही किये जाने बात कही इस दौरान जिला कलेक्टर लोग बंधु एसपी हर्षवर्धन अगरवाला एडिशनल एसपी लालचंद उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा सीआई विक्रमसिंह राठौड़ पूर्व पूर्व सभापति कमल पाठक भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक और मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी संपत सुवाल महेंद्र सिंह मझेवला गोवर्धनसिंह रावत महेंद्रसिंह रावत मदनसिंह रावत सहित भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में  ग्रामीण समेत  विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।