Thursday, 1 October 2026
अभी का दौर

बीसलपुर बांध में मंगलवार सुबह 6 बजे तक जलस्तर 314.04 मीटर दर्ज किया गया

आपणो राजस्थान
बीसलपुर बांध में मंगलवार सुबह 6 बजे तक जलस्तर 314.04 मीटर दर्ज किया गया

टोंक में क्षेत्र के बीसलपुर बांध में मंगलवार सुबह 6 बजे तक जलस्तर 314.04 मीटर दर्ज किया गया। बांध में फिलहाल 28.564 टीएमसी पानी है। वहीं जलग्रहण क्षेत्र में फिलहाल बारिश नहीं हुई है। बीसलपुर परियोजना के जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे तक बारिश शून्य दर्ज की गई, जबकि अब तक कुल 501 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। वहीं त्रिवेणी का गेज 2.50 मीटर रहा। बारिश थमने के साथ बीसलपुर बांध के जलस्तर और त्रिवेणी के गेज पर असर पड़ा है। आने वाले दिनों में बारिश की स्थिति के अनुसार बांध में पानी की आवक में बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन फिलहाल इसकी उम्मीद कम नजर आ रही है।