आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अलवर नगर निगम क्षेत्र में संगठनात्मक एवं चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में राजस्थान नगर निकाय चुनाव के सह-प्रभारी एवं महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने आज अलवर शहर के स्वामी विवेकानंद मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, मतदाता संपर्क बढ़ाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में अलवर नगर निगम में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया गया।
चंद्रशेखर बावनकुळे ने कहा कि नगर निकाय चुनाव केवल पार्षदों का चुनाव नहीं, बल्कि शहर के विकास, सुशासन और मजबूत स्थानीय नेतृत्व का चुनाव है। भाजपा का लक्ष्य अलवर नगर निगम को ऐसी मजबूत और जवाबदेह व्यवस्था देना है, जो शहर के विकास को गति देने के साथ प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ और वार्ड की जिम्मेदारी लेते हुए जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। संगठन और चुनाव प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल के साथ बूथ स्तर पर प्रभावी चुनाव प्रबंधन और मजबूत मतदाता संपर्क सुनिश्चित करना होगा।बावनकुळे ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें, उनकी समस्याएं सुनें और उन्हें संगठन से जोड़ते हुए भाजपा के विकास एवं सुशासन का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं।उन्होंने नए मतदाताओं एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की पहुंच मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के लिए केवल चुनाव के समय सक्रिय होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर विश्वास का संबंध मजबूत करना आवश्यक है।बैठक में मंडल स्तर पर आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान, लाभार्थी संपर्क, युवा एवं महिला संपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों तथा बूथ सशक्तीकरण अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सेवा, संगठन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के भाव के साथ कार्य करें।
चंद्रशेखर बावनकुळे ने कहा, संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। जब मजबूत संगठन, प्रभावी चुनाव प्रबंधन और सरकार के विकास कार्यों का संदेश लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाते हैं, तो जीत निश्चित होती है। हमें अलवर नगर निगम में भाजपा का पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत और टीम भावना से चुनाव मैदान में उतरना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु के रूप में काम करते हुए अलवर के विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन की ताकत को बूथ तक पहुंचाएं और नगर निगम चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत सुनिश्चित करें।
बैठक में सतारा विधायक धैर्यशील कदम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष संग्राम देशमुख, युवा मोर्चा अध्यक्ष चिन्मय कुलकर्णी , दिनेश गुप्ता, जितेंद्र राठौड़, अंजू शर्मा, आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अलवर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
आपणो राजस्थान
