सागर जिले की देवरी कला नेशनल हाईवे 44 चीमाढाना के पास एक कार अचानक आग में जलकर राख राख हो गई।जानकारी के अनुसार देवरी नगर से करीब 11 किलोमीटर दूर ग्राम चीमाढाना के पास एक ढाबा के पास अर्टी का कार सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक खराब हो गई। कार मालिक मैकेनिक को लेने के लिए देवरी गया था। इधर कार में अचानक आग लग गई और जल कर पूरी तरह से राख हो गई है।देवरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी देवेंद्र साहू अपनी कार से रिजर्वेशन के सिलसिले में सुबह करीब 4:25 पर सागर की ओर जा रहे थे। तभी चीमा ढाना के पास उनकी कार चलते चलते बंद हो गई। बार बार प्रयास करने के बावजूद भी जब कार स्टार्ट नहीं हुई तो। उन्होंने लॉक कर दी और किसी वाहन से लिफ्ट लेकर आए  देवरी पहुंचे और करीब नौ बजे एक मिस्त्री को लेकर चीमा ढाना कार के पास पहुंची।तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। देवेन्द्र साहू ने बताया कि उनकी कार क्रमांक एमपी 15 सी सी 3078 जो 2020 मॉडल है और उनके बेटे नमन साहू के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत सात लाख से ऊपर है।पुलिस की डायल 112 के पायलट दीपक पटेल ने बताया कि उन्हें करीब 10 बजे सूचना मिली थी की चीमाढाना के पास कार जल गई है, जब मौके पर पहुंचे तब तक कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।थाना प्रभारी समरथ सीनम ने बताया कि पुलिस को इस मामले में सूचना मिली थी। डायल एक सौ बारह मौके पर पहुंची थी। कार कैसे जली है? पूरे मामले की जांच की जाएगी।