पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में आज जयपुर के कलेक्ट्री सर्किल पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण और चढ़ने में हुए घोटाले और चोरी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए पुर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया, खाचरियावास ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती गाकर की “रामचन्द्र कृपालु भज मन, हरण भव भय दारुणम्।,नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज पद कंजारुणम्॥इस अवसर पर सैकड़ो प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रताप सिंह का खाचरियावास ने कहा कि राजधानी जयपुर से कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि राम मंदिर निर्माण में और चढ़ावे में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है इस घोटाले की जांच SIT भारत सरकार के अंडर में ईमानदारी से नहीं कर सकती SIT की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में होनी चाहिए क्योंकि राम मंदिर निर्माण से लेकर राम मंदिर के चढ़ावे तक चंदे में और निर्माण के पैसा इकट्ठा करने में बेनामी सोना चांदी और रुपए इकट्ठे करने में सारा नियंत्रण भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं और उसके संगठनों का रहा है ऐसे में असली बड़े मगरमच्छ जो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता है वह छोटे लोगों को बंद कराकर बच जाएंगे यह भारत के करोड़ लोगों और पूरे देश की भावनाओं से जुड़ा हुआ मामला है ,भगवान राम ने चमत्कार दिखाया है बीजेपी की चोरी को खोल दिया है भाजपा इस घोटाले से बच नहीं सकती इसलिए सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में आज तक के हिसाब से बड़े घोटाले की जांच होनी चाहिए राम मंदिर के सबसे पहले ताले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने खुलवाए थे और वहां राम भगवान राम की पूजा अर्चना शुरू करवाई थी उसके बाद भाजपा बीच में आ गई और पूरे देश में राम मंदिर निर्माण के नाम पर हजारों करोड रुपए इकट्ठा किया गया बाद में चढ़ावे का पैसा आया और अब बड़ी चोरी हो गई ऐसे में भाजपा ने लोगों के सेंटीमेंट के साथ धोखा किया लोगों के सीने में आग लग रही है भाजपा का अंत तय है क्योंकि जो भगवान राम से धोखा कर सकते हैं राम के नाम पर जनता को लूट सकते हैं वह देश का भला नहीं कर नहीं कर सकते खाचरियावास ने कहा कि आंदोलन लगातार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी करेगी और राजस्थान की राजधानी सहित पूरे राजस्थान में सब जगह राम मंदिर निर्माण में जो घोटाला हुआ है उसके विरोध में कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी और कांग्रेस फिर यह मांग करती है की SIT की जांच राम मंदिर निर्माण में घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में होनी चाहिए आज इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जयपुर के कलेक्ट्री सर्किल पर नारे लगाते हुए मंदिर घोटाले की जांच करो जय सियाराम, राम के घर में चोरी करने वालों का नाश हो ,भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता 3:00 बजे से ही कलेक्टर सर्कल पर पहुंचना शुरू हो गए थे जुलूस बनाकर बड़ा प्रदर्शन आज कांग्रेस का देखने को मिला लोगों में राम के प्रति आस्था आज के बड़े प्रदर्शन में देखे नजर आ रही थी आज पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियवास के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष आर आर तिवारी ,पूर्व विधायक गंगा देवी साथ सेंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे!