Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

केकड़ी में 37.85 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

संक्षेप में

केकड़ी में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने अजमेर रोड स्थित कृष्णा नगर के पास आयोजित समारोह में करीब 37.85 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें शहर के सौंदर्यकरण, सीसी सड़कों सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में केकड़ी में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में शहर की तस्वीर बदलेगी।

राज्य समाचार
केकड़ी में 37.85 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बुधवार को अजमेर रोड स्थित कृष्णा नगर के पास आयोजित समारोह में केकड़ी शहर के लिए करीब 37.85 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें शहर के सौंदर्यकरण, सीसी सड़कों सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।समारोह में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक गौतम ने कहा कि केकड़ी में करोड़ों रुपए के विकास कार्य लगातार चल रहे हैं। आने वाले समय में केकड़ी की दशा और दिशा बदल जाएगी। शहर के सौंदर्यकरण के साथ ऐसे विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे केकड़ी महानगरों की तर्ज पर विकसित नजर आएगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केकड़ी को करोड़ों रुपए की विकास सौगात मिली है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में धरातल पर कोई काम नहीं हुआ, जबकि भाजपा सरकार के आते ही केकड़ी में अनगिनत विकास कार्य शुरू हुए हैं। शहर के लगभग हर मोहल्ले में सीसी सड़क और अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गौतम ने कहा कि नसीराबाद-देवली फोरलेन का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही जयपुर-भीलवाड़ा मार्ग को नेशनल हाईवे बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने केकड़ी शहर में गर्ल्स कॉलेज की स्थापना करवाने की बात भी कही। निकाय चुनाव को लेकर विधायक ने दावा किया कि आगामी चुनाव में केकड़ी, सरवाड़, सावर और टांटोटी में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि केकड़ी में भाजपा रिकॉर्ड बहुमत के साथ बोर्ड बनाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद रहे।