मध्यप्रदेश शासन के अपर लोक अभियोजक एवं समाजसेवी श्री दीपक पौराणिक द्वारा गौ माता के गोबर  पंचगव्य तथा शुद्ध मिट्टी और पवित्र नदियों गंगा नर्मदा बेबस नदियों के जल से मिलकर प्रतिवर्ष  गणेश प्रतिमा का निर्माण किया जाता है तथा निर्माण कर करके इन प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण किया जाता है,दीपक पौराणिक ने बताया कि भगवान गणेश जी प्रतिमाओं के निर्माण एवं निःशुल्क वितरण का 13 वर्षो से  भगवान गणेश के आशिर्वाद से किया जा रहा है,तथा यह हमारे आयोजन का 14 वर्ष है,,, हमारा उद्देश्य है कि भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान से प्रत्येक घर मे  पूजन हो और पीओपी से निर्मित गणेश प्रतिमा का कम से कम उपयोग हो,*साथ ही  प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण भी हो सके...13 वर्षों से हमने गणेश जी प्रतिमा का निःशुल्क वितरण किया है साथ ही वितरण के उपरांत कई बार इन प्रतिमाओं का घर में ही विसर्जन गंगा नर्मदा जल मिलाकर कुंड पात्र में किया है जो इस वर्ष भी करेंगे,साथ ही भगवान के घर घर मे पूजन से रिद्धि सिद्धि शुभ लाभ और प्रत्येक कार्य बिना वाधा विप्पति हो,रोगों का नाशहो,जीवन मे सफलता मिले भगवान श्रो गणेश जी आशीर्वाद रहे इस कामना से भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं का वितरण गणेश चतुर्थी के पूर्व होगा,