भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश कार्यालय, जयपुर में आज नव नियुक्त प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल जोशी तथा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त संयोजक सुनील झवर, सह संयोजक डॉ. शायर सिंह, डॉ. रमेश भंसाली एवं नीता बूचरा का पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, भूपेंद्र सैनी,कैलाश मेघवाल, मिथलेश गौतम तथा प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पुनिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गुलदस्ता भेंट कर तथा दुपट्टा पहनाकर अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संगठन की विचारधारा को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया कि अनिल जोशी के नेतृत्व में प्रवासी प्रकोष्ठ देश-विदेश में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों को संगठन से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं सुनील झवर के नेतृत्व में व्यवसायिक प्रकोष्ठ व्यापारिक एवं व्यावसायिक वर्ग के साथ संगठन के संवाद और समन्वय को और मजबूत करेगा।भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठों को सक्रिय, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने के लिए कार्य करें।