छिंदवाड़ा। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर की टीम ने गुरुवार सुबह लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार EOW जबलपुर की टीम ने सुबह करीब 5:45 बजे एक साथ तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की। छिंदवाड़ा शहर की खान कॉलोनी स्थित आवास, बालाघाट स्थित आवास तथा भोपाल स्थित सरकारी क्वार्टर पर टीम द्वारा जांच की जा रही है।यह कार्रवाई डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में की गई है। बताया जा रहा है कि के.के. सिंगारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर EOW द्वारा यह कार्रवाई की गई।फिलहाल तीनों स्थानों पर EOW की टीम द्वारा दस्तावेजों, संपत्ति और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच की कार्रवाई अभी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही संपत्ति और अन्य बरामदगी से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।