नई दिल्ली: भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) बुधवार, 15 जुलाई से लागू हो गया है। इस समझौते के लागू होने के साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। FTA के तहत भारत के 99% उत्पाद अब UK में बिना किसी आयात शुल्क (जीरो टैरिफ) के निर्यात किए जा सकेंगे, जबकि UK से आने वाले अधिकांश उत्पादों पर भारत में औसत आयात शुल्क 15% से घटकर करीब 3% रह जाएगा। सरकार के मुताबिक इससे वर्ष 2030 तक भारत-UK के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 120 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। इस समझौते का सीधा फायदा भारतीय उपभोक्ताओं को भी मिलेगा, क्योंकि UK से आयात होने वाली स्कॉच व्हिस्की, जिन, लग्जरी कारें, ब्रांडेड कपड़े, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स, मेडिकल डिवाइस, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, चॉकलेट, बिस्किट, सैल्मन, लैंब और अन्य खाद्य उत्पाद पहले के मुकाबले सस्ते हो जाएंगे। स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटकर 75% हो गया है, जिसे अगले 10 वर्षों में 40% तक लाया जाएगा। वहीं जगुआर लैंड रोवर और रोल्स-रॉयस जैसी लग्जरी कारों पर भी शुल्क में बड़ी कमी की गई जिससे उनकी कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है। करीब तीन साल तक चली 14 दौर की बातचीत के बाद 24 जुलाई 2025 को इस समझौते पर भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए विशेषज्ञों के मुताबिक यह समझौता दोनों देशों के व्यापार, निवेश, रोजगार और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है....
आज से सस्ती होगी UK की व्हिस्की, कारें और ब्रांडेड सामान
दिल्ली
