इंदौर में 123 करोड़ रुपये की लागत से कुमेडी में सर्वसुविधायुक्त आईएसबीटी बनाया गया है।बस टर्मिनल के संचालन के लिए एजेंसी तय करने में काफी समय लगा और अब एजेंसी तय होने के बाद टर्मिनल के शुरू होने का इंतजार है। फिलहाल बस ऑपरेटरों के साथ टर्मिनल से बस संचालन को लेकर व्यवस्था तैयार की जा रही है। उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ के दौरान यह बस टर्मिनल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में होगा। यहां से लाखों श्रद्धालु उज्जैन आ जा सकेंगे। साथ ही शहर के भीतर संचालित होने वाले कई अंतरराज्यीय बस स्टैंडों का दबाव भी कम होगा।मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर विकास प्राधिकरण को उम्मीद है कि अंतिम चरण की औपचारिकता पूरी करने के बाद अगस्त यह टर्मिनल ऑपरेशनल होगाअधिकारियों के मुताबिक़ आईएसबीटी पर यात्रियों के लिए एसी भवन, सर्वसुविधायुक्त वेटिंग रूम, डिजिटल टिकटिंग, पार्किंग, खानपान और मेडिकल सुविधा मुहैया कराया गया है आईएसबीटी को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया गया है यहां बसों के आने जाने के लिए 43 प्लेटफार्म बनाए गए हैं.. इसके अलावा यहां दोपहिया वाहन, कैब व टैक्सी, ऑटो रिक्शा, चार पहिया वाहनों की बेसमेंट पार्किंग भी है।गौरतलब है कि आईएसबीटी से प्रतिदिन लगभग 1500 बसों के संचालन की योजना है। पहले चरण में यहां से उज्जैन, राजस्थान के लिए बसें संचालित होंगी.. इसके बाद यहां से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर भारतीय राज्यों के लिए बसें चलेंगी।
