नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पासिंग ट्रक से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया है। हाईवे पर पेट्रोलिंग के दौरान लौट रही जीरन थाना टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है पुलिस के अनुसार तस्करों द्वारा डोडाचूरा को सोयाबीन की चूरी के बीच छिपाकर ट्रक क्रमांक RJ 18 GA 9130 से परिवहन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर जीरन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें छिपाकर रखा गया 12 क्विंटल 70 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सुखा राम पिता धन्नाराम जाट, उम्र 35 वर्ष, निवासी तरनो की ढाणी, बारा कल्ला, तहसील ओशियां, जिला जोधपुर तथा कालूराम पिता रूपा राम जाट, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चांदरक, तहसील ओशियां, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डोडाचूरा और ट्रक सहित कुल 77 लाख 40 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि डोडाचूरा की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। जीरन पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
जीरन पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
मध्य प्रदेश
