Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

श्रीजा गुप्ता ने जीता मिस राजस्थान का खिताब

आपणो राजस्थान
श्रीजा गुप्ता ने जीता मिस राजस्थान का खिताब

राजस्थान के फैशन एवं मॉडलिंग प्लेटफॉर्म मिस राजस्थान के 28वें एडिशन का ग्रैंड फिनाले 4 जुलाई को  जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। राज्यभर से चयनित टॉप-28 फाइनलिस्ट्स ने अपने स्टाइल, पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस का शानदार प्रदर्शन किया। मिस राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले पूरे शाही अंदाज़ में सजा रोशनी, रैंप, दमदार परफॉर्मेंस और जजों के तीखे सवालों  के साथ करीब 6500 प्रतिभागियों के बीच हुए कई चरणों के ऑडिशन और ग्रूमिंग से गुजरने के बाद श्रीजा गुप्ता ने सभी को पीछे छोड़ मिस राजस्थान 2026 का ताज अपने नाम किया। वहीं वंशिका नूनिया फर्स्ट रनर-अप, शगुन राठौड़ सेकंड रनर-अप, सुहानी जैन थर्ड रनर-अप, निहारिका माथुर फोर्थ रनर-अप, कुसुम सोनी फिफ्थ रनर-अप और लक्षिता गोदारा सिक्स्थ रनर-अप चुनी गईं। मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश से आईं करीब 6,500 लड़कियों में से चुनी गईं टॉप 28 फाइनलिस्ट ने आखिरी पड़ाव पर अपने हुनर और मॉडलिंग के जुनून को मंच पर उतारा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र रहे। दीप प्रज्वलन के साथ आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें कई संरक्षक और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। फ्यूजन ग्रुप और रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित इस फैशन शो के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि पहले राउंड में सभी 28 मॉडल्स ने निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग के आउटफिट्स पहनकर ओपनिंग एक्ट किया। इसके बाद टॉप-14 मॉडल्स ने जेकेजे फैशन के सेमी ब्राइडल और ब्राइडल कलेक्शन को रैंप पर पेश किया। अंतिम राउंड में टॉप-7 फाइनलिस्ट्स ने ड्रेसजिला की डिजाइनर माधुरी चेतवानी के गाउन कलेक्शन को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। ग्रैंड जूरी में मुकेश मिश्रा, एकता जैन, डॉ. अरविंद अग्रवाल, मिताली कौर, जैस्मीन राणा, प्रियन सैन और अरशद हुसैन शामिल थे।