Sunday, 11 October 2026
अभी का दौर

मंदसौर में सोलर केबल और बर्तन चोरी करने वाली पारदी गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 6.5 लाख का माल बरामद

संक्षेप में

मंदसौर की पिपलियामंडी पुलिस ने सोलर पावर प्लांट से केबल और गोदाम से तांबे के बर्तन चुराने वाली पारदी गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है और उनके पास से 6.5 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

मुख्य बातें

  • पिपलियामंडी और वायडीनगर थाना क्षेत्रों में कुल सात चोरियों का खुलासा हुआ है।
  • कार्रवाई में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार और तीन नाबालिग अभिरक्षा में लिए गए।
  • लगभग 6.5 लाख रुपये की कुल मश्रुका (केबल, बर्तन और तीन मोटरसाइकिलें) जब्त की गई।
  • आरोपी दिन में रेकी कर रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
मध्य प्रदेश
मंदसौर में सोलर केबल और बर्तन चोरी करने वाली पारदी गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 6.5 लाख का माल बरामद

मंदसौर जिले की पिपलियामंडी पुलिस ने सोलर पावर प्लांट और गोदामों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। यह गैंग इलाके में सोलर पैनल की केबल और तांबे के बर्तन चुराने की वारदातों को अंजाम देती थी।

एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पिपलियामंडी और वायडीनगर थाना क्षेत्रों में कुल सात वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इनमें से तीन मामले पिपलियामंडी और चार मामले वायडीनगर थाने के अंतर्गत दर्ज हैं।

ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शातिर तरीके से वारदात की योजना बनाते थे। दिन के समय आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अलग-अलग इलाकों में घूमते थे और सोलर पावर प्लांट, गोदामों तथा दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद अंधेरा होने पर उसी रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

6.5 लाख रुपये का मष्रुका जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया है। इसमें पिपलियामंडी क्षेत्र के सोलर पावर प्लांट से काटी गई करीब तीन लाख रुपये कीमत की केबल शामिल है। इसके अलावा एक बर्तन गोदाम से चुराए गए लगभग दो लाख रुपये मूल्य के पुराने तांबे के बर्तन भी हाथ लगे हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने जब्त की हैं। बरामद कुल मश्रुका की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के बाद पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने जिले के अन्य थानों में भी इस तरह की चोरियों में हाथ आजमाया था या नहीं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जबकि विधि-विरुद्ध बालकों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मंदसौर में पुलिस ने किस गैंग का खुलासा किया है?

मंदसौर की पिपलियामंडी पुलिस ने सोलर पावर प्लांट की केबल और बर्तन गोदाम में चोरी करने वाली पारदी गैंग का खुलासा किया है।

कार्रवाई के दौरान कितने लोगों को पकड़ा गया है?

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन विधि-विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) को अपनी अभिरक्षा में लिया है।

आरोपियों के पास से कुल कितना माल बरामद हुआ है?

आरोपियों के कब्जे से सोलर प्लांट की केबल, तांबे के पुराने बर्तन और तीन मोटरसाइकिलों समेत कुल करीब 6.5 लाख रुपये का मश्रुका जब्त किया गया है।

वारदात को अंजाम देने का तरीका क्या था?

आरोपी दिन के समय मोटरसाइकिल से घूमकर सोलर प्लांट और गोदामों की रेकी करते थे और फिर रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।