आज मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर दौरे पर रहे जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए,इस दौरान मुख्यमंत्री इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित  माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' में भी शामिल हुए,यहाँ शहर के सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत और सम्मान किया,इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा की 'आज का कार्यक्रम अनूठा है।मध्य प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य के लिए, आने वाले कल के लिए, युवाओं के सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश और मध्य प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है।युवा शक्ति अवसरों का लाभ उठाए। प्रदेश सरकार युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।' कार्यक्रम में युवाओं ने सीएम मोहन यादव को विकसित एवं प्रगतिशील मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए "युवा संकल्प पत्र" का प्रारूप भी सौंपा।वहीँ मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम मोहन यादव ने सरकार के द्वारा युवाओं और प्रदेश की तरक्की के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी भी दी..