मंदसौर। जिला चिकित्सालय से सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में एक कुत्ता करीब 4 लाख रुपए कीमत के जेवरात से भरा बैग लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया। घटना का दृश्य सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, जेवरात से भरा बैग अस्पताल परिसर से गायब हुआ था। बाद में कुत्ते के बैग लेकर घूमने की सूचना सामने आई और कोतवाली पुलिस की सूझबूझ से बैग बरामद कर लिया गया। पुलिस की तत्परता से लाखों रुपए के जेवरात वापस मिल गए।लेकिन घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।सबसे बड़ा सवाल—अस्पताल में कुत्ता घुसा कैसे?जिला अस्पताल में जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं, वहां आवारा कुत्तों का खुलेआम घूमना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। यदि कुत्ता अस्पताल के अंदर पहुंच सकता है, तो फिर असामाजिक तत्वों और चोरों की आवाजाही पर निगर
अस्पताल में अब चोरों से ज्यादा कुत्तों का डर!
मध्य प्रदेश
