हीरा सुख आदिवासी प्रधान महासंघ की ओर से छिंदवाड़ा के खजरी चौक पर वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर महासंघ के पदाधिकारियों और जनजातीय समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया। इस दौरान उनके सम्मान में नारे भी लगाए गए, जिससे पूरा माहौल गूंज उठा। महासंघ के सदस्यों ने रानी दुर्गावती के आदर्शों और संघर्ष को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शामिल रहे प्रमुख चेहरे
इस श्रद्धांजलि सभा में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें महासंघ के संरक्षक राजेश और पूर्व कमिश्नर अनंत धुर्वे विशेष रूप से शामिल हुए।
इसके अलावा जिला महामंत्री शिव भलावी, जिला अध्यक्ष करण सलाम, कमलेश, नीरज, सुरेंद्र, कारण भलावी और विक्की सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और जनजातीय समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
