इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे 5 बड़े फैक्टर, रिलायंस-HDFC बैंक के नतीजों और ग्लोबल तनाव पर नजर
भारतीय शेयर बाजार के लिए 13 जुलाई से शुरू होने वाला हफ्ता काफी अहम माना गया इस दौरान बाजार की दिशा रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों, अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतों और अन्य वैश्विक संकेतों से तय हो सकती है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशकों की नजर कंपनियों के प्रदर्शन के साथ-साथ आगे की रणनीति और मैनेजमेंट कमेंट्री पर भी रहेगी।
इस हफ्ते देश की करीब 143 कंपनियां अपने पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी करेंगी। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो और HCL टेक जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजे बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।
इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार के लिए अहम फैक्टर रही तकनीकी स्तर पर निफ्टी के लिए 24,382 से 24,685 के बीच रेजिस्टेंस जोन माना जा रहा है, जबकि सपोर्ट लेवल बाजार को गिरावट के दौरान सहारा दे सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और निवेशकों को वैश्विक घटनाक्रमों के साथ कंपनियों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।
