भारत पहली बार सीरीज में 4 मैच हारा बटलर-ब्रूक की रिकॉर्ड साझेदारी से इंग्लैंड ने रचा इतिहास

इंग्लैंड ने पांचवें टी-20 मुकाबले में भारत को 56 रन से हराकर सीरीज में बड़ी जीत दर्ज की। इस हार के साथ भारतीय टीम पहली बार किसी टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट में चार मुकाबले हार गई। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 257 रन बनाए, जो भारत के खिलाफ किसी भी टीम का टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम था, जब उसने 2026 में वानखेड़े स्टेडियम में 246 रन बनाए थे।

मुकाबला शुरू होने से  करीब आधे घंटे की देरी हुई, क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक में फंसने के कारण समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच सकी। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो टी-20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं हैरी ब्रूक ने पांच मैचों की सीरीज में 229 रन बनाकर भारत के खिलाफ किसी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

इस मैच में इंग्लैंड ने 17 छक्के लगाए, जो भारत के खिलाफ टी-20 में किसी टीम का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने लगातार सात टॉस जीतकर एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की कुल मिलाकर यह मुकाबला इंग्लैंड के रिकॉर्ड प्रदर्शन और भारत के लिए कई शर्मनाक आंकड़ों के नाम रहा।