4 जुलाई को अमेरिका की आजादी को 250 साल पूरे हो चुके है । इस कार्यक्रम के दौरान 408 किलोग्राम का टाइम कैप्सूल जमीन में दफन किया जाएगा। इसे फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिकल पार्क में दफनाया जाएगा और 250 साल बाद यानी 2276 में खोला जाएगा। बता दे की इसकी जानकारी नेशनल पार्क सर्विस के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई है, ताकि 250 साल बाद आने वाली पीढ़ियां इसे ढूंढ़ सकें और इसके बारे में जान सकें। इस कैप्सूल में 50 राज्यों और आम लोगों की ओर से चुनी गई यादगार चीजें रखी गई हैं, जिसमें व्हेल की हड्डी, दुनिया के सबसे बड़े जिप्सम रेगिस्तान की रेत, राइट बंधुओं के विमान का कपड़ा, AI की भविष्यवाणी और कई ऐतिहासिक दस्तावेज शामिल हैं। वैज्ञानिकों ने इसे पानी, नमी और जंग से बचाने के लिए विशेष तकनीक से तैयार किया है। इसे पहले ही पूरी तरह सील किया जा चुका है और अब करीब 10 फीट गहराई में स्थापित किया जाएगा। टाइम कैप्सूल बनाना जितना मुश्किल नहीं था, उससे बड़ी चुनौती उसे 250 साल तक सुरक्षित रखना था। जानकारी के लिए बता दे की टाइम कैप्सूल बंद पेटी या कंटेनर होता है, जिसमें किसी दौर की चीजें सुरक्षित रखी जाती हैं, ताकि भविष्य की पीढ़ियां उस समय के समाज, तकनीक, संस्कृति और जीवन को समझ सकें । वैज्ञानिकों ने इस कैप्सूल को पानी, नमी और जंग से बचाने के लिए विशेष तकनीक से तैयार किया है। इसे पहले ही पूरी तरह सील किया जा चुका है और अब करीब 10 फीट गहराई में स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य 2026 के अमेरिका की संस्कृति, तकनीक और जीवनशैली को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना है। इससे पहले भारत ने भी 1973 में लाल किले के पास 'कालपात्र' नाम से टाइम कैप्सूल दफनाया था।
