आज मध्य प्रदेश की प्रगति की एक और नई इबारत लिखी गई है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र, जिला धार में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नवीन विनिर्माण संयंत्र के भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस नई औद्योगिक पहल को मध्य प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का यह नया विनिर्माण संयंत्र पीथमपुर में स्थापित हो रहा है, जो न केवल क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा बल्कि मध्य प्रदेश को निर्माण उपकरण क्षेत्र में एक मजबूत विनिर्माण हब बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है और पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को और अधिक विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।इस नवीन विनिर्माण संयंत्र के भूमिपूजन से मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
