वैभव सूर्यवंशी ने के बार फिर भारत में क्रिकेट के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है, वैभव सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल की उम्र में  99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानकारी के लिए बता दे की मैनचेस्टर में तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप दी। इसके बाद वे भावुक होकर रो पड़े। हालांकि, उनका पहला इंटरनेशनल मैच जीत के साथ यादगार नहीं बन सका। इंग्लैंड ने 191 रन का टारगेट 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह टी-20 में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा रनचेज भी रहा। मुकाबले में कई यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के यंगेस्ट क्रिकेटर बने। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। जर्सी की निया चार्लोट ग्रेग सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2019 में 11 साल, 40 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था। उनके नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। पुरुषों में रोमानिया के मारियन गेरासिम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पुरुष क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2020 में 14 साल और 16 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था। वैभव टी-20 डेब्यू पर स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्हें विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 में अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। उन्होंने 191 का टारगेट हासिल करते हुए 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। टीम ने 2012 में भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 178 रन का टारगेट हासिल किया था। वैभव भारतीय कैप मिलने पर सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने तालियां बजाकर उनको बधाई दी। इसके बाद अभिषेक, ईशान, अर्शदीप सहित कई खिलाड़ियों ने वैभव की पीठ थपथपाई।