Header Advertisement

सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलास

फिल्मी फीवर
सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलास

अमित जानी का कहना है की फिल्म 'काला हिरण' सलमान खान की बायोपिक नहीं है , अमित जानी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में कहा कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर रिएक्शन दिया है। अमित ने वीडियो के जरिये कहा है की ‘सलमान खान की लीगल टीम की ओर से नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है कि हम फिल्म की रिलीज रोक दें और 20 जून को टीजर जारी न करें। साथ ही उन्होने कहा की काला हिरण बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है ,साथ ही अमित ने कहा कि सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं , ना की हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से फिल्म नहीं बनाई गई है। काला हिरण को लेकर सलमान खान की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया था। न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में 'काला हिरण' नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की गई है। यह फिल्म कथित तौर पर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। सलमान की लीगल टीम का दावा है कि इस फिल्म से उनकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है, चल रही लीगल प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और उनके पर्सनल राइट्स का उल्लंघन हो सकता है। सलमान की लीगल टीम का कहना है कि एक्टर सलमान खान ने अपने नाम, पहचान या उनसे जुड़े किसी भी कथित घटनाक्रम के इस्तेमाल की कोई अनुमति किस को नहीं दी है। सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' का पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया था, सात ही वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा।

Advertisement