Header Advertisement

पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड में शोक

फिल्मी फीवर
पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड में शोक

बॉलीबुड के जाने माने प्रोड्यूसर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार से पता चला है की वह कई दिनों से बीमार थे , और उन्होंने रात 3 बजे आखिरी सांसें लीं। कोविड में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दवाइयों से कॉम्प्लिकेशन्स हो गए थे, जिससे उनकी किडनी पर असर पड़ा था। उनका इसी बीमारी से संबंधित इलाज चल रहा था। पहलाज निहलानी एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर थे उन्होंने काफी सारी फिल्मो में काम किया है , शत्रुघ्न सिन्हा- रीना रॉय स्टारर 'हथकड़ी' (1982), गोविंदा- दिव्या भारती स्टारर 'शोला और शबनम' (1992), गोविंदा-चंकी पांडे स्टारर 'आंखें' (1993), अनिल कपूर- करिश्मा कपूर स्टारर 'अंदाज' (1994), अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर 'तलाश' (2003), और गोविंदा स्टारर 'रंगीला राजा' (2019) जैसी फिल्में बनाई हैं। यह सारी फिल्म उनके जीवन की पॉपुलर फिल्में थी | पहलाज निहलानी ने फिल्म निर्माता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1982 में फिल्म 'हथकड़ी' से की थी। इसी फिल्म के साथ उनके सफल फिल्मी सफर की नींव पड़ी।  इसके बाद 1985 में उनकी दूसरी फिल्म आंधी-तूफान रिलीज हुई, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक निर्माता के रूप में पहचान दिलाई।

साल 1986 में उन्होंने फिल्म इल्जाम बनाई, जिससे गोविंदा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म हिट रही और गोविंदा को देशभर में पहचान मिली। इसके अगले ही साल 1987 में आई आग ही आग के जरिए चंकी पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसी साल निहलानी ने गुनाहों का फैसला भी बनाई।

1990 के दशक में पहलाज निहलानी ने शोला और शबनम और आंखें जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। खासकर आंखें उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई और इसने उनकी सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पहलाज निहलानी पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें अचानक खून की उल्टियां होने लगी थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि कई दिनों तक उन्हें आईसीयू में रहना पड़ा।फिल्मी करियर की बात करें तो पहलाज निहलानी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। अभिनेता गोविंदा को पहला बड़ा ब्रेक भी उन्होंने ही दिया था। पहलाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में उन्हें गोविंदा का लुक खास पसंद नहीं आया था, लेकिन उनका डांस और एक्शन देखकर वे प्रभावित हो गए। इसके बाद उन्होंने गोविंदा को अपनी फिल्म 'इल्जाम' में मौका दिया, जिसने अभिनेता के करियर को नई पहचान दिलाई।आगे चलकर गोविंदा और पहलाज निहलानी की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं।

Advertisement