Header Advertisement

मां ने तीन बेटियों के साथ मौत को लगाया गले

क्राइम
मां ने तीन बेटियों के साथ मौत को लगाया गले


शहडोल जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक मां ने पहले अपने घर-गृहस्थी का सामान आग के हवाले किया, फिर अपनी तीन मासूम बेटियों को नए कपड़े पहनाए और आखिर में आटे में जहर मिलाकर खुद सहित बेटियों को खिला दिया। इस हृदयविदारक घटना में मां और तीनों बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह, गुस्सैल स्वभाव और शराब की लत जैसे कारण सामने आ रहे हैं, लेकिन आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं कि एक मां ने अपनी ही कोख से जन्मी बेटियों के साथ मौत का रास्ता चुन लिया, यही सवाल अब पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है।यह सनसनीखेज मामला शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरवाह गांव का है। यहां रहने वाली 32 वर्षीय अनिता सिंह ने कथित तौर पर पहले अपने घर का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी, देखते ही देखते वर्षों से संजोई गई गृहस्थी जलकर राख हो गई,इसके बाद अनिता ने खुद नए कपड़े पहने और अपनी तीनों बेटियों,7 वर्षीय अर्पिता, 4 वर्षीय रितिका और 2 वर्षीय कृष्णकुमारी,को भी नए कपड़े पहनाए, इसके बाद उसने आटे में एल्यूमिनियम फॉस्फाइड जैसा जहरीला पदार्थ मिलाकर पहले अपनी बेटियों को खिलाया और फिर स्वयं भी उसका सेवन कर लिया, जहर का असर होते ही मां और बेटियां तड़पने लगीं, घटना के दौरान सबसे बड़ी बेटी अर्पिता कुछ देर तक जीवित रही, लेकिन बाद में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, वही परदेस में मजदूरी करने गए बेबस पिता गोकुल सिंह जब बदहवास हालत में घर लौटा, तो उसने अपने ही आंगन के पास खुले मैदान में अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों के शवों को दफन कर दिया...स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, मृतका अनीता अत्यधिक शराब पीने की आदी थी और बेहद गुस्सैल स्वभाव की थी,घर में आए दिन विवाद होता था, विवाद की मुख्य वजह यह थी कि पति गोकुल अपनी कमाई का आधा हिस्सा अपने बुजुर्ग माता-पिता को देता था, जो अनीता को नागवार गुजरता था,हालांकि, मजदूरी करने वाले पति गोकुल का कहना है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के हर शौक पूरे करता था, जब वह बाहर रहता, तब अनीता शौक के लिए जो कर्ज लेती थी, गोकुल वापस आकर उसे चुकाता था, वहीं ससुर रामनारायण सिंह का कहना है कि बहू की शराब की लत और आए दिन के झगड़ों से तंग आकर वे लोग उससे अलग रहने लगे थे, इसी पारिवारिक कलह और गुस्से की वजह से आज तीन मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी, हालांकि इन सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी, फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ इतना बड़ा कदम उठा लिया...एक मां, तीन मासूम बेटियां और एक साथ बुझ गया पूरा परिवार, हिरवाह गांव की यह घटना सिर्फ एक आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई है। आखिर वह कौन-सा दर्द, कौन-सी नाराजगी या कौन-सी मजबूरी थी जिसने एक मां को अपनी ही बेटियों के साथ मौत का रास्ता चुनने पर मजबूर कर दिया, इन सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच में तलाशे जा रहे हैं।वही इस पूरे मामले में थाना प्रभारी, पपौंध बृजेंद्र मिश्रा का कहना  एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। मर्ग कायम कर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी...

Advertisement