Header Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन 13 जून को फिर आंदोलन का ऐलान

दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन 13 जून को फिर आंदोलन का ऐलान

दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का केंद्र बना रहा। जानकारी के मुताबिक आपको बता दे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हजारों छात्र, युवा और समर्थक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर एकत्रित हुए। करीब पांच घंटे तक चले इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी हुई... वही  पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से सीधे दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन की कमान संभाली। उन्होंने मंच से कहा कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदर्शन के चलते अभिजीत दीपके अपने साथ भारतीय संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर की आत्मकथा की प्रति लिए हुए थे... जिसे उन्होंने छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक संघर्ष का प्रतीक बताया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है वही जंतर-मंतर पर जुटी भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया... राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई...  कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती थी।

हालांकि प्रदर्शन की अनुमति  शाम 5 बजे तक की थी, लेकिन दोपहर बाद अभिजीत दीपके और अन्य प्रमुख नेताओं के कार्यक्रम स्थल से रवाना होने के बाद प्रदर्शन आख़िरकार समाप्त हो गया। इसके बावजूद आंदोलनकारियों ने ये साफ  किया कि उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा की यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा  कि आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और बढ़ाया जा सकता है और देशभर के छात्रों के शामिल होने की संभावना है... 

Advertisement