Header Advertisement

किरोड़ी लाल मीणा आये एक्शन मोड में फैक्ट्रियों पर मारा छापा

आपणो राजस्थान
किरोड़ी लाल मीणा आये एक्शन मोड में फैक्ट्रियों पर मारा छापा

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर अपने सख्त और औचक निरीक्षण वाले एक्शन मोड में आ गए है बता दे 27 मई 2026 को बिना किसी पूर्व सूचना के आधार पर अचानक जोधपुर पहुंचे और बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में बीज निर्माण इकाइयों, कोल्ड स्टोरेज और गोदामों पर ताबड़तोड़ छापा मारा  जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र और प्रशासनिक महकमे में अफरा - तफरी मच गयी। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई उस समय और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गयी जब मंत्री का काफिला सुबह सर्किट हाउस से रवाना होने के बाद लगातार शहर के अलग-अलग रास्तों से गुजरा और किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि आखिर किस जगह पर यह बड़ी कार्रवाई होने वाली  थी लेकिन अचानक बोरानाडा में पहुंचकर उन्होंने सीधे फैक्ट्रियों के अंदर जाकर स्टॉक और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गयी....  इस छापेमारी के चलते सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब विभागीय टीम ने पाया कि कई फैक्ट्रियों में साधारण खाने वाली मूंगफली को बिना किसी वैज्ञानिक प्रोसेसिंग, बिना लाइसेंसिंग और बिना प्रमाणन के पैक कर उसे महंगे और उच्च गुणवत्ता के रूप में प्रमाणित करके  बीज के रूप में किसानों को बेच कर ठगा जा रहा था, जिससे किसानों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी जैसी स्थति बनी हुई थी और इसी अवैध कारोबार के दौरान करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक आपको बता दे मौके पर एक बड़ा 10-चक्का ट्रक, जिसमें भारी मात्रा में संदिग्ध बीज की बोरियां लोड की जा रही थीं और यह माल गुजरात भेजने की पूरी तैयारी थी....  जिसे मंत्री के निर्देश पर तुरंत जब्त कर कार्यवाही की गयी और पुरे माल को पुलिस की निगरानी में रखा गया। जांच में पाया गया की एक फैक्ट्री में करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य का संदिग्ध और अवैध स्टॉक उपलब्ध था...जिसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि दूसरी फैक्ट्री का मालिक कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पूरी यूनिट को बंद करते हुए  पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह के साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो पाए.....  मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि किसानों की मेहनत और उनकी फसलों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ करने वाले माफियाओं को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा और सभी सैंपल को जांच के लिए सरकारी लैब भेज दिया जायेगा  जिनकी रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए  उन्हें सीधे जेल भेजने की तैयारी है...  वही  कृषि मंत्री  किरोड़ी लाल ने प्रशासनिक लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस अवैध कारोबार की जानकारी स्थानीय स्तर के अधिकारियों को आखिर क्यों नहीं पता चली और यदि किसी भी विभागीय अधिकारी या निरीक्षक की मिलीभगत या लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई तय है...   जिससे पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचने की संभावना जताई गयी है और अब इस मामले में आगे की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें हैं।

Advertisement