Header Advertisement

गांधी हॉल में अहिल्याबाई होलकर उत्सव 2026 की भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ

मध्य प्रदेश
गांधी हॉल में अहिल्याबाई होलकर उत्सव 2026 की भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ

लोक माता मां अहिल्याबाई होलकर उत्सव 2026 के अवसर पर आज ऐतिहासिक गांधी हॉल इंदौर में नगर निगम इंदौर एवं संस्था अवाम भारत के संयुक्त तत्वाधान में विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, भाजपा इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद प्रियंका चौहान, पंखुड़ी जैन, योगेश गेंदर, गजानंद गावडे, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलाकार, फोटोग्राफर एवं अन्य उपस्थित रहे..प्रदर्शनी में इंदौर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसके माध्यम से नई पीढ़ी को लोक माता के आदर्शों एवं उनके योगदान से परिचित कराने के प्रयास की सराहना की इस अवसर पर अहिल्या उत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित हमारा इंदौर फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं कि घोषणा की गई..प्रतियोगिता में शहर की सुंदरता, स्वच्छता, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास को कैमरे में कैद करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों में इंदौर की स्वच्छता, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक गतिविधियों तथा शहर के विकास की झलक देखने को मिली अतिथियों ने प्रतिभागी फोटोग्राफरों की रचनात्मकता एवं कलात्मक दृष्टि की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं…मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कितना अद्भुत संयोग है की राजमाता से लोकमाता की यात्रा करने वाली अहिल्याबाई जयंती पर यहां के लोगों द्वारा की गई फोटोग्राफी के माध्यम से इंदौर कितना सुंदर कितना दिव्य भव्य अद्भुत ग्रीन और क्लीन है और सांस्कृतिक धरोहर से कितना युक्त है उस प्रदर्शनी का हमने यहा उद्घाटन किया है उन्होंने कहा कि य़ह देखकर मैं बहुत आनंदित हुआ हूं कि इंदौर शहर को बनाने में राजमाता अहिल्या बाई का बहुत बड़ा योगदान है

Advertisement