Header Advertisement

जीतू पटवारी ने भाजपा को बताया “कैंसर”

मध्य प्रदेश
जीतू पटवारी ने भाजपा को बताया “कैंसर”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पार्टी को कैंसर की तरह बताया है। सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा टपोरी कहने पर उन्होंने सीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी गालियां हमारे लिए फूल हैं। प्यार है मोहब्बत है। वह सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस पार्टी मोहब्बत की दुकान लेकर चलती है। भाजपा के नेताओं की चाल, चरित्र, चेहरे सबको मालूम हैं। जीतू पटवारी रतलाम के नामली में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। पटवारी जिला कांग्रेस के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए थे। प्रशिक्षण वर्ग में मीडिया को जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक ली। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात की।
सीएम द्वारा टपोरी कहने के सवाल पर पटवारी ने कहा कि सीएम रोज एक घंटे का सेशन रखे, मुख्यमंत्री ने जब इस तरह की भाषा का प्रयोग किया वह बीजेपी का कहीं प्रशिक्षण था। उसी प्रशिक्षण में उन्होंने कहा। वह ऐसा करते रहे और कार्यकर्ताओं को इस तरह की ट्रेनिंग देते रहें, पटवारी ने कहा कि आज देश भयावह स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत, ईमानदार भारत और विश्व में नंबर वन देश बनाने का सपना दिखाया था। किसानों, युवाओं, गरीबों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत देने के वादे किए गए थे, लेकिन आज हालात इसके विपरीत हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और भाजपा एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह भ्रष्टाचार घर-घर और मध्यप्रदेश की जड़ों तक पहुंच गया है, उसी तरह भाजपा नेताओं की रग-रग में भी भ्रष्टाचार समा गया है।
उन्होंने कहा कि रतलाम में भाजपा के पुराने नेताओं को भी धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने भूमाफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्टाचारियों तथा कब्जाधारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। पटवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान कई वादे किए गए थे, लेकिन जनता को उनका लाभ नहीं मिला। उन्होंने पूछा कि क्या लोगों को रोजगार मिला, क्या वादों के अनुसार आर्थिक सहायता मिल रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कई छोटी-बड़ी योजनाएं बंद कर दी गई हैं और गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि रतलाम में भाजपा के पुराने नेताओं को भी धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने भूमाफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्टाचारियों तथा कब्जाधारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। दूसरी ओर नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ता कन्धे पर दरी लेकर पटवारी की गाड़ी के सामने बैठ गए फिर पटवारी की गाड़ी रोककर दोनों कार्यकर्ताओं से उतरकर गले लगाकर दोनों को अपने साथ गाड़ी में लेकर निकले ।
 

Advertisement