Header Advertisement

पैपराजी पर भड़के सलमान खान,खोया आपा

फिल्मी फीवर
पैपराजी पर भड़के सलमान खान,खोया आपा

मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं। यह घटना मंगलवार की है, जब सलमान अपने एक करीबी से मिलने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। वहां मीडिया और पैपराजी की भारी भीड़ देखकर अभिनेता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वायरल वीडियो में सलमान काफी गुस्से में चेतावनी देते और अपशब्द कहते दिख रहे हैं, जिसके बाद पैपराजी उनसे माफी मांगते नजर आए।अस्पताल से लौटने के बाद सलमान खान ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक के बाद एक 4 आक्रामक पोस्ट किए। उन्होंने लिखा:"अगर मैं किसी प्रेस वाले को अस्पताल में मेरी पीड़ा का मजा लेते देखूं... मैंने हमेशा उनका ध्यान रखा है ताकि वो रोजी-रोटी कमा सकें। लेकिन अगर वो मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं, तो करते रहें। 'भाई भाई मातृभूमि' पिक्चर की मां की आंख, ये पिक जरूरी है या जिंदगी?"आगे बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए सलमान ने लिखा, "साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला, ये याद रख लेना। जेल में डालोगे हाहा हाहा।"यह पहली बार नहीं है जब सितारों का पैपराजी से आमना-सामना हुआ हो। हाल ही में दिग्गज अभिनेता गोविंदा के बॉडीगार्ड्स की भी पैपराजी से तीखी बहस हुई थी, जहां धक्का-मुक्की के आरोपों के बाद खुद गोविंदा को बीच-बचाव करना पड़ा था।अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों पर भी प्राइवेसी न मिलने के कारण अब बॉलीवुड सितारों का धैर्य जवाब दे रहा है। सलमान का यह गुस्सा साफ तौर पर जाहिर करता है कि स्टार्स अब अपनी निजी जिंदगी और अपनों के दुख के समय मीडिया के इस रवैये को बर्दाश्त करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।

Advertisement