उमरिया जिला स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों को वन्यजीव अनुभव प्रदाय में गाइड्स की महत्तवपूर्ण भूमिका रहती है गाइड्स के निरंतर क्षमता-विकास एवं इनके प्रशिक्षण के माध्यम से पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता का अनुभव प्रदान करने की दिशा में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश भोपाल डॉ. समीता राजौरा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. ईकोपर्यटन विकास बोर्ड एल कृष्णमूर्ति के मार्गदर्शन में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा पर्यटन वर्ष 2026-27 के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के गाइड्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, उपयोगी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया यह प्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन परीक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ताला में आयोजित की जा रही है जिसमें कुल 181 गाइड्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की प्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य गाइड्स के वर्तमान ज्ञान एवं समझ का प्रारंभिक मूल्यांकन करना तथा आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की विषय-वस्तु को उनकी वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक सटीक, प्रभावशाली एवं व्यावहारिक बनाना है साथ ही प्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन परीक्षा के माध्यम से गाइड्स में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की जैव विविधता, वन्यजीव, संरक्षण, पर्यटन प्रबंधन, पर्यटक व्यवहार एवं जिम्मेदार पर्यटन के प्रति जागरूकता और सीखने की भावना को और मजबूत करना हैप्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन से प्राप्त परिणामों के आधार पर दिनांक 01 सितंबर 2026 से प्रारंभ होने वाले 14 दिवसीय गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 7 बैच ( जिसमें एक बैच में लगभग 30 से 35 गाइडस को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा) गाइड्स की आवश्यकताओं एवं ज्ञान के स्तर के अनुरूप प्रशिक्षण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा इसका उद्देश्य गाइड्स को केवल पर्यटकों को वन्यजीव दिखाने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि बांधवगढ़ की प्राकृतिक विरासत के प्रभावी व्याख्याकार एवं संरक्षण के सहभागी के रूप में विकसित करना है।परीक्षा के सफल आयोजन में परिक्षेत्र अधिकारी पर्यटन अंकित सोनी तथा मानपुर एवं ताला परिक्षेत्र के अधिकारियों एवं वनकर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा परीक्षा आयोजन हेतु आवश्य किया गया।
181 गाइड्स ने लिया प्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन परीक्षा में सहभागिता
मध्य प्रदेश
