पंधाना विधानसभा की विधायक छाया गोविंद मोरे ने अपने ढाई साल के विकास कार्य को मीडिया को बताया। उन्होंने चुनाव में वादों को 50 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण कर लिया है। धुल मुक्त विधानसभा, सिंचाई और स्वास्थ्य पर काम करना पहली प्राथमिकता रही। शीघ्र ही प्याज के लिए औद्यौगिक क्लस्टर स्थापित हो रहा है. मीडिया संवाद में पंधाना विधायक छाया मोरे विकास के नाम पर सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा को ही गिना पाई। उनका दावा है कि उन्होंने ढाई साल में संकल्प पत्र के आधार पर 50 प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया है। इस दौरान कोई बड़ी उपलब्धि विधायक अपने कार्यकाल के दौरान नहीं गिना पाई। उन्होंने कहा विधानसभा में सड़कों की हालात ठीक नहीं थी इसलिए सबसे पहली प्राथमिकता सड़कों को सही करना था जिसको उन्होंने पूर्ण किया। किसानों को अधिक से अधिक पानी की सुविधा और प्याज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण कर किसानों को अधिक मुनाफा मिलें इसके लिए औद्योगिक क्लस्टर स्थापित कर रहे है। जिसकी प्रशासकीय प्रकिया पूर्ण हो चुकी है। आने वाले समय में यहां किसानों को बेहतर मुल्य, युवाओं को रोजगार और कृषि आधारित उद्योगों को बढावा मिलेंगा। उन्होंने बताया वर्तमान में हाईकोर्ट खंडपीठ जबलपुर है, इसमें संशोधन कर इंदौर खंडपीठ से जुडवाने के लिए विधानसभा और राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा है। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, महामंत्री धर्मेद्र बजाज, सुनिल जैन, श्याम गंगराडे़ आदि उपस्थित थे।
पंधाना विधायक ने गिनाये ढाई सालों का हिसाब
मध्य प्रदेश
