फेसबुक अकाउंट बनाते समय अक्सर यूजर जल्दीबाजी में ईमेल आईडी जोड़ने का विकल्प छोड़ देते हैं। पुराना ईमेल बंद होने या सुरक्षा कारणों से जब नया ईमेल जोड़ने की जरूरत पड़ती है, तो कई लोगों को सही तरीका समझ नहीं आता। मेटा के अकाउंट सेंटर की मदद से अब यूजर बिना किसी परेशानी के केवल दो मिनट में नया ईमेल जोड़ सकते हैं, पुराना हटा सकते हैं और प्राइमरी ईमेल भी सेट कर सकते हैं।
नया ईमेल एड्रेस जोड़ने का तरीका
फेसबुक अकाउंट में नया ईमेल जोड़ने के लिए ऐप या ब्राउज़र में कुछ आसान चरणों को पूरा करना होता है। सबसे पहले फेसबुक खोलकर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें। इसके बाद 'सेटिंग्स एंड प्राइवेसी' में जाकर 'सेटिंग्स' चुनें और 'अकाउंट सेंटर' पर क्लिक करें।
अब 'पर्सनल डिटेल्स' में जाकर 'अकाउंट इंफो' खोलें। यहां 'ऐड न्यू कॉन्टेक्ट' पर क्लिक करने के बाद 'ऐड ईमेल एड्रेस' का विकल्प चुनें। इसके बाद अपना नया ईमेल दर्ज करें, संबंधित अकाउंट को चुनें और 'नेक्स्ट' पर क्लिक करें। ईमेल पर आए कन्फर्मेशन कोड को दर्ज करने के बाद 'क्लोज' पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और नया ईमेल अकाउंट से जुड़ जाएगा।
पुराना ईमेल हटाने और बदलने की प्रक्रिया
इस्तेमाल में नहीं आ रहे पुराने ईमेल को फेसबुक अकाउंट से हटाना भी आसान है। प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करके 'सेटिंग्स एंड प्राइवेसी' से 'सेटिंग्स' और फिर 'अकाउंट सेंटर' खोलें। 'पर्सनल डिटेल्स' में जाकर 'कॉन्टेक्ट इंफो' चुनें।
हटाने योग्य ईमेल एड्रेस पर क्लिक करके 'डिलीट ईमेल' चुनें और पुष्टि करें। सुरक्षा के लिए फेसबुक पासवर्ड मांग सकता है। पासवर्ड दर्ज करके सबमिट और फिर क्लोज पर क्लिक करें। अगर पुराना ईमेल अकाउंट का एकमात्र संपर्क माध्यम है, तो नया ईमेल जोड़ने के बाद ही उसे हटाएं।
प्राइमरी ईमेल और विजिबिलिटी सेटिंग्स
फेसबुक पर यह भी तय किया जा सकता है कि कौन-सा ईमेल एड्रेस प्राइमरी रहेगा। इसके अलावा सेटिंग्स के जरिए यह नियंत्रित किया जा सकता है कि ईमेल किसे दिखाई देगा। सही और चालू ईमेल होने से अकाउंट से जुड़े जरूरी संदेश और वेरिफिकेशन कोड समय पर मिलते रहते हैं। अलग-अलग ऐप और डिवाइस के अनुसार मेन्यू के नाम या उनकी जगह में थोड़ा अंतर हो सकता है।
