सीकर के रींगस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आभावास में देर रात युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई युवक का शव शराब ठेके के पीछे मिला शव, जानकारी के अनुसार आभावास निवासी मृतक दिपक वर्मा पुत्र (35) पुत्र गोपाल वर्मा का आभावास से खाटु श्याम जी मार्ग पर शराब के ठेके के पास संदिग्ध अवस्था में सिर कुचला शव मिला जिसके बाद रींगस पुलिस,एफ एस एल टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद शव रींगस उप जिला अस्पताल कि मार्चरी में रखवाया। वही परीजनो ने छ घंटे तक अस्पताल में धरने पर बैठ गए वहीं परीजनो ने संपूर्ण घटना में लिप्त हत्याररो के नाम दर्ज करने व उनका सहयोग करने वाले को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई और कठोर से कठोर से सजा दिलाने कि मांग की । मृतक व्यक्ति अकेला अपने परिवार का भरण पोषण करता था अब इस परिवार का भरण पोषण करने वाला कोई परिवार नहीं है इस लिए मृतक के परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की । गांव में जो सरकारी ठेका बना हुआ है उस को हटाने कि मांग कि। जिसके बाद खंडेला विधायक सुभाष मील ने 50 हजार रुपए अपनी ओर से मृतक के परिजनों को देने, पुलिस प्रशासन द्वारा 5 दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी करने व मुख्यमंत्री प्रतिकर स्कीम के तहत से मृतक के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता एवं मृतक के आशिकों को नियम अनुसार संविधान में नौकरी दिलाने, शराब के ठेके को हटाने, परिवार को सुरक्षा हेतु उचित सुरक्षा व्यवस्था करने व परिजनों कि मांग पर सीओ राजेश जांगीड़ जांच कि मांगों का उप खंड अधिकारी बृजेश कुमार व विधायक सुभाष मील ने लिखित में आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ ।
पुलिस के अनुसार पांच आरोपियों को डिटेन किया है इस दौरान धरने में कांग्रेस युवा नेता हरीश काजला, जन सेवक किशोर दूल्हेपूरा, आरएलपी नेता,मुकेश गढ़वाल एडवोकेट राजेंद्र बाजिया आदि गणमान्य लोग ओर परिजन सहित लोग उपस्थित रहेडीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया की पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया
आभावास में युवक का सिर कुचला शव मिलने से फैली सनसनी
आपणो राजस्थान
