भोजशाला मामले को लेकर सकल हिंदू समाज के आह्वान पर मंगलवार को दोपहर तक सम्पूर्ण धार जिला बंद का असर देखने को मिला सुबह से ही शहर सहित जिले के कई क्षेत्रों में बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, वहीं सड़कें भी अपेक्षाकृत सूनी नजर आईं, आवश्यक सेवाओं की दुकानों छोड़कर लगभग सभी दुकानें बंद रही वहीं जिला प्रशासन ओर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आया शहर भर में पुलिस बल की तैनाती सहित लगातार पेट्रोलिंग कर निगरानी रखी गई..दरअसल सुप्रीम कोर्ट के भोजशाला के नजदीक ही कही जुमे की नमाज कराने के अंतरिम आदेश के बाद जिला प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय को चालीस पीर दरगाह सहित 3 स्थानों पर नमाज के लिए जगह उपलब्ध कराने की बात कही थी लेकिन मुस्लिम समाज ने वहा नमाज पढ़ने से इंकार कर दिया, बैठकों का दौर काफी लंबे समय चला समझाइश के बाद भी मुस्लिम समाज के नहीं मानने पर आखिर सर्वे क्रमांक 612 जो भोजशाला के बाहर दक्षिण - पश्चिम कोने पर है वहां नमाज पढ़ने पर सहमति बनी, ओर बीते 4 शुक्रवार से वहां मुस्लिम समुदाय नमाज अदा कर रहा है,वही दूसरी ओर हिंदू समाज इस बात का लगातार विरोध कर रहा है उनका कहना है कि भोजशाला संरक्षित क्षेत्र है ओर यहां नमाज की व्यवस्था करके जिला प्रशासन माननीय सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश की अवमानना कर रहा है साथ ही सर्वे नंबर 596 की जगह सर्वे नंबर 612 पर नमाज कराये जाने का विरोध कर रहा है, इसी को लेकर कई समाजों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई वही सकल हिंदू समाज के आह्वान पर आज दोपहर तक जिला बंद भी किया गया, आज भी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजारों में घूमकर व्यापारियों से बंद के समर्थन की अपील की, हालांकि स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, मेडिकल सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहीं, सकल हिंदू समाज ने जिला प्रशासन के खिलाफ दोपहर तक बंद बुलाते हुए आरोप लगाया कि भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अक्षरशः पालन नहीं किया जा रहा है, दोपहर 12 बजे सकल हिंदू समाज लालबाग में एकत्रित हुआ ओर नारेबाजी करते हुवे रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पंहुचा जहां कलेक्टर राजीव रंजन मीना को जिला प्रशासन के विरोध में सामूहिक ज्ञापन भी दिया गया, समाज ने भोजशाला की आस्था, अस्मिता और अधिकार के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही, कलेक्टर ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए वैधानिक तथ्यों के परीक्षण के बाद आगे कार्रवाई होगी, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी को पालन करना है, सर्वे नंबर 596 और सर्वे नंबर 612 सहित सभी मुद्दों पर न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत ही निर्णय लिया जाएगा, बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है..
भोजशाला विवाद को लेकर धार जिला बंद
मध्य प्रदेश
