इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 51 में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। एसएफ से रिटायर्ड 75 वर्षीय भगवंत राव पर क्रिकेट बैट से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में इस मामले में बुजुर्ग की ही पोती की संलिप्तता की बात सामने आ रही है।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम
वारदात की सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाकर पोस्टमार्टम कराया है। अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के पीछे की असल वजह और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसका पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।
मोबाइल फॉरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि वारदात के वक्त घर में और कौन-कौन मौजूद था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
