शेफाली-चरणी के दम पर भारत की शानदार जीत
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर लगातार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने 137 रन का लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट के इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। जीत की सबसे बड़ी हीरो शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने तूफानी 53 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। वहीं, स्पिनर श्री चरणी ने दो विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह एक टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। इस जीत के साथ भारत का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। हालांकि मैच के दौरान भारतीय टीम की फील्डिंग में कुछ चूक भी देखने को मिली, लेकिन शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड हासिल करने वाली प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गई हैं। इस क्लब में स्मृति मंधाना और मिताली राज जैसे नाम हैं। श्री चरणी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। वे इस वर्ल्ड कप में 12 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने पूर्व स्पिनर पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पूनम ने 2020 में 10 विकेट लिए थे। इसके साथ ही चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की संयुक्त रुप से चौथी महिला गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड की अमीलिया कर पहले स्थान पर है। उन्होंने 2024 में 15 विकेट लिए थे। शेफाली वर्मा ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। वे स्मृति मंधाना और मिताली राज के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर 4 अवॉर्ड्स के साथ पहले स्थान पर हैं। भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने इस मैच में पहले 6 ओवर के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे।

