सुमेरपुर-तखतगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को तखतगढ़ भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत ने दोनों नगरपालिकाओं में बहुमत से भाजपा बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ईमानदार, मेहनती, योग्य और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।कुमावत ने कहा कि नामांकन जांच पूरी हो चुकी है और 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। नाराज व निर्दलीय प्रत्याशियों से बातचीत कर उन्हें साथ लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा 36 कौम को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र पर चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी।सुमेरपुर में प्रत्याशी चयन को लेकर पूछे सवाल पर कुमावत ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कमल के फूल को मजबूत करने वाले ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को अवसर दिया हैसुमेरपुर वह तखतगढ़ में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नाराज दिखाई दे रहे हैं,
सुमेरपुर-तखतगढ़ में बहुमत से भाजपा बोर्ड का दावा
आपणो राजस्थान
