सावर। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर सावर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।गुरुवार को सावर कस्बे के बाजारों में बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी करने पहुंचे। राखियों की दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन की नई राखियों की खरीदारी को लेकर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। वहीं मिठाई, कपड़े, उपहार एवं अन्य आवश्यक सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे के प्रमुख बाजारों में सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी रही। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए विभिन्न प्रकार की राखियां, मिठाइयां और उपहार सामग्री सजाकर रखी है। बाजारों में बढ़ती ग्राहकों की आवाजाही से दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिल रही है।आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग सावर पहुंचकर रक्षाबंधन की तैयारियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं। आगामी दिनों में पर्व नजदीक आने के साथ बाजारों में भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर सावर के बाजारों में बढ़ी रौनक
आपणो राजस्थान
