तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव में नाम वापसी के पहले दौर में सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को वार्ड 3 से प्रवीण कुमार, इन्द्रमल मिस्त्री और देवीदास तथा वार्ड 21 से भरतदास और सोनू कुमार ने अपने नामांकन वापस ले लिए। ARO जितेंद्र कुमार बवेरवाल और RO राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के समक्ष पहुंचकर प्रत्याशियों ने नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की।चुनाव प्रक्रिया में कुल 212 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के बाद 112 नामांकन वैध पाए गए थे। पांच नामांकन वापस होने के बाद अब 107 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी करवाने में भाजपा प्रभारी भारतराम देवासी, सह प्रभारी मुकेश कुमार बोहरा सहित स्थानीय नेताओं की सक्रिय भूमिका रही। मंगलवार रात मंत्री जोराराम कुमावत की मनुहार के बाद भाजपा समर्थित बागी प्रत्याशियों को मनाने का दौर चला।गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का अंतिम समय रहेगा। इसके बाद तखतगढ़ के 25 वार्डों में चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर साफ होगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बागी प्रत्याशियों को साधने में जुटी हैं।
तखतगढ़ निकाय चुनाव में नाम वापसी का दौर शुरू
आपणो राजस्थान
