रक्षाबंधन के अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे जिला जेल पहुंची. वहां निरुद्ध 50 से अधिक बंदियों को राखी बांधकर उन्हें भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का एहसास कराया। इस दौरान कई ऐसे भावुक क्षण आए, जब विधायक तनवे की आंखें भी नम हो गईं।राखी बांधने से पूर्व विधायक तनवे की नजर एक बंदी पर पड़ी, जो अपने परिवार के साथ बैठा था। परिवार के सदस्य भावुक होकर रो रहे थे। यह दृश्य देखकर विधायक तनवे भी भावुक हो गईं। उन्होंने बंदी को समझाते हुए कहा कि परिवार के आंसुओं और अपनों के दर्द को हमेशा याद रखना तथा भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करना, जिससे दोबारा जेल आना पड़े,विधायक ने वहां मौजूद उसकी दोनों बहनों के हाथ बंदी के हाथों में रखकर भाई को संकल्प दिलाया कि वह भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करेगा, जिससे उसके परिवार को फिर यह पीड़ा सहनी पड़े।इसके बाद विधायक तनवे ने सभी बंदियों को राखी बांधी और कहा कि यह केवल राखी का धागा नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और रिश्ते का बंधन है.विधायक ने जेल अधीक्षक डी.के. सारस और जेलर मनोज चौरसिया को भी राखी बाँधी। इस दौरान कुछ क्षण ऐसे भी आए जब विधायक की आंखों से आंसू छलक पड़े। कार्यक्रम में भाजपा नेता सतनाम सिंह होरा, जेल अधीक्षक डी.के. सारस, जेलर मनोज चौरसिया, जेल स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
राखी के धागे ने जोड़ा दिलों का रिश्ता
मध्य प्रदेश
