बॉलीबुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह अपने 41वे जन्मदिन एक साथ - साथ अपनी लाइफ के सबसे अहम दौर का जश्न मना रहे हैं। पिछला एक साल उनके जीवन का सबसे यादगार साल साबित हुआ है, जहाँ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए इतिहास रचे, वहीं रणवीर सिंह ने अपनी निजी जिंदगी में भी उनके घर खुशियों की बौछार की हैं। रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म देने और हिंदी बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदलने से लेकर परिवार के साथ खास पल बिताने तक, पिछला साल सचमुच रणवीर सिंह के नाम रहा। इस साल जहां दर्शकों ने रणवीर सिंह की ऑन-स्क्रीन जीत का जश्न मनाया, वहीं, रणवीर एक पिता की भूमिका में भी पूरी तरह डूबे रहे। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया एक्टर ने कई बार बताया कि पिता बनने के बाद वो कैसे बदल गए हैं। एक प्यार करने वाले पिता के तौर पर उनके खुले और सच्चे पलों ने फैंस के साथ उनके इमोशनल कनेक्ट को मजबूत किया। जानकारी के लिए बता दे की दीपिका और रणवीर के फैन्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दोहरी खुशी ने उनके इस जन्मदिन को और भी खास बना दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर के करियर में दिसंबर 2025 ने सब कुछ बदल दिया। 'धुरंधर' सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं थी, बल्कि ये एक जबरदस्त घटना बन गई। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी, कुछ ही हफ्तों में दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और रणवीर को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के टॉप पर पहुंचाया। बता दें कि इस फिल्म की सफलता उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक साबित हुई और इसी ने उनके लिए आगे कई बड़े अवसरों के दरवाज़े खोल दिए। अगर 'धुरंधर' जबरदस्त थी, तो 'धुरंधर: द रिवेंज' ने एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। मार्च 2026 में रिलीज हुई ये सीक्वल फिल्म एक और ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह 1000 करोड़ रुपये की नेट कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों के क्लब में शामिल होने वाले पहले स्टार बन गए।। इस फिल्म ने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी रखी, जिससे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में उनकी जगह और मजबूत हुई और 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक बन गई।
41वें बर्थडे पर रणवीर सिंह का 'धुरंधर ईयर', सफलता से खुशियों तक का सफर
फिल्मी फीवर

