वैदिक ज्योतिष में शनि की चाल में बदलाव का सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है. न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि इन दिनों मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं और आगामी 11 दिसंबर को वह इसी राशि में मार्गी यानी सीधी चाल चलना शुरू करेंगे. ज्योतिषविदों के मुताबिक, शनि के मार्गी होने से कई राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर राहत मिल सकती है. साल के आखिर में होने वाले इस राशि परिवर्तन से विशेष तौर पर चार राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है.
वृषभ राशि: नौकरी की अड़चनें होंगी दूर
शनि की सीधी चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए पेशेवर जीवन में चल रही उथल-पुथल को शांत करने वाली साबित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने के पूरे आसार हैं. इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो भविष्य में तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेगी. आर्थिक लिहाज से भी समय अनुकूल रहने वाला है और धन लाभ के नए अवसर हाथ लग सकते हैं.
मिथुन राशि: अटके हुए कामों में आएगी तेजी
मिथुन राशि के जातकों के लिए 11 दिसंबर के बाद का समय राहत भरा रहने की उम्मीद है. अगर आप पिछले कुछ समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे, तो इस अवधि में नए और बेहतर विकल्प सामने आ सकते हैं. जो काम काफी समय से प्रशासनिक या अन्य कारणों से अटके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे. मानसिक तनाव कम होगा और पारिवारिक जीवन में शांति का अनुभव होगा.
तुला राशि: कारोबार और करियर को मिलेगी रफ्तार
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना करियर के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है. बिजनेस से जुड़े लोगों को इस दौरान मुनाफा कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं. कारोबार में जो डील या काम बीच में रुक गए थे, वे दोबारा शुरू हो सकते हैं. धन-सम्पत्ति से जुड़े मामलों में स्थिति मजबूत होगी और आर्थिक तंगी से निजात मिलने की संभावना है.
मकर राशि: आत्मविश्वास में होगा इजाफा
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का सीधा होना विशेष फलदायी साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के रास्ते में आ रही बाधाएं स्वतः समाप्त होने लगेंगी. अटके हुए कार्यों के समय पर पूरे होने से आर्थिक स्थिति में सुधार दर्ज किया जाएगा. लगातार मिल रही असफलताओं या परेशानियों के दूर होने से जातकों के आत्मविश्वास में भी साफ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
