इंग्लैंड दौरे के दौरान वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी विशेष सुविधा
भारतीय क्रिकेट के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। महज 15 साल की उम्र में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बने वैभव के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की अंडर-16 खिलाड़ियों से संबंधित सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत उन्हें टीम के अन्य खिलाड़ियों से अलग चेंजिंग रूम और वॉशरूम उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि मैचों के दौरान वे भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मौजूद रहेंगे और टीम मीटिंग्स में भी हिस्सा ले सकेंगे ECB के मुताबिक यह फैसला नाबालिग खिलाड़ियों की सुरक्षा, देखभाल और बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। वैभव के माता-पिता भी पूरे दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे और टीम की होटल में रुकने की व्यवस्था की गयी है आपको बता दे आमतौर पर खिलाड़ियों के परिवारों को नहीं दी जाने वाली विशेष अनुमति है। वैभव इससे पहले बिहार टीम, राजस्थान रॉयल्स और इंडिया-ए जैसी टीमों के साथ भी ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं। खास बात यह है कि यदि उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए डेब्यू का मौका मिलता है तो वे सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल क्रिकेट जगत की नजर इस युवा खिलाड़ी पर टिकी हुई है, जिसे भारतीय क्रिकेट के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है।

